फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की बैठक में एक करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी

Sun, 08 Jun 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। क्षेत्र पंचायत की बैठक में शनिवार को एक करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। क्षेत्र पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में बीडीसी सदस्य और ग्राम प्रधानों ने विकास कार्य के लिए प्रस्ताव दिया। ब्लाक प्रमुख बृजेश सिंह प्रिंसू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों से गांव में खराब पड़े हैंडपंपों की सूची मांगी गई।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख ने कहा कि ब्लाक सभागार के सामने पार्क का सुंदरीकरण और करंजाकला ब्लाक को माडल ब्लाक बनाया जाएगा। बीडीओ प्रेमचंद्र पटेल ने कहा कि सत्र 14-15 के लिए एक करोड़ के बजट की स्वीकृति दे दी गई है। कार्य गुणवत्ता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जंगीपुर खुर्द, दुधौरा, तुर्की बघैला और प्रेमापुर गांव को डा. राममनोहर लोहिया समग्र गांव के तहत किया गया है। बाल विकास परियोजना अधिकारी राम निवास सिंह ने बताया कि इन चारों लोहिया गांव में आंगनबाड़ी भवन बनाए जाएंगे। प्रत्येक भवन की लागत 5.17 लाख होगी।
पशु चिकित्सक डीएस दुबे ने कहा कि पशुओं का टीकाकरण कराया जा रहा है। दुधारू पशुओं को ठंडा चारा दिया जाए। शाम को काटी गई घास को सुबह और सुबह काटी गई घास को शाम को खिलाया जाए तो पशु स्वस्थ रहेंगे। गर्मी के दिनों में होने वाली बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है। खंड शिक्षा अधिकारी राजनारायण पाठक ने ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्यों से शत प्रतिशत बच्चों का दाखिला परिषदीय विद्यालयों में करवाने में सहयोग देने की अपील की। एडीओ एजी राम हरख यादव ने कहा कि गोदाम पर धान की अच्छी प्रजाति मौजूद है। मंसूरी समेत विभिन्न प्रजाति का बीज मौजूद है। जल निगम के जेई बलवंत प्रसाद यादव ने कहा कि पेयजल के कोई किल्लत हो तो उसकी सूचना उन्हें दें। ग्राम प्रधान वैरागी यादव ने कहा कि मनरेगा का भुगतान मजदूरों के खाते में आने की व्यवस्था कर दी गई। जबकि मजदूर रोज काम के बाद रोज भुगतान चाहता है। प्रतिदिन अगर उसे भुगतान भी किया गया तो रोज बैंक जाने में भी दिक्कत होगी। इसलिए भुगतान की पुरानी व्यवस्था ही बहाल होनी चाहिए। बीडीसी सदस्य रामआसरे यादव ने कहा कि सिद्दीकपुर गांव में बनी पानी की टंकी से पानी की सप्लाई अब तक चालू नहीं की गई। जबकि टंकी का निर्माण दो साल पहले ही हो गया था। इस मौके पर सुनील कुमार यादव, रमेश विश्वकर्मा, मनोज उपाध्याय, धर्मराज यादव, प्रेमचंद्र यादव, अच्छेलाल मौर्य, अमित कुमार मौजूद थे। संचालन अरुण कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें