फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसने से एक की मौत, दूसरी गंभीर

Sat, 31 May 2014 05:32 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अलग-अलग घटनाओं में झुलसने से एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी महिला की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

खुटहन थाना क्षेत्र के बूढ़ापुर गांव निवासी अनिल कुमार की पत्नी रेखा देवी (26) शुक्रवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना जफराबाद थाना क्षेत्र के बशीरपुर गांव की है। बशीरपुर गांव निवासी विनय प्रसाद की पत्नी ममता देवी (30) सुबह खाना बनाते समय झुलस गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें