फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप लगाने में मारपीट, छह घायल

Wed, 28 May 2014 05:33 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के करनेहुवां गांव में हैंडपंप लगाने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी पर कराया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी प्रभाकर सिंह घर के पास हैंडपंप लगवा रहे थे। इसी बीच उनके पट्टीदार राजेश सिंह ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष से राजेश सिंह (52), उनकी पत्नी मीना (48), पुत्री तन्नू (13) और दूसरे पक्ष से पुरुषोत्तम सिंह (28) अजय सिंह की बेटी बेबी (17) और दीक्षा (14) घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें