सुइथाकला। सरपतहां थानाक्षेत्र के ऊंचगांव में अज्ञात कारणों से रिहायशी मकान में आग लग गई। गांव वालों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझाई जाती, गृहस्थी का सामान नष्ट हो चुका था।
ऊंचगांव निवासी भरतलाल अपने परिवार के साथ खेत में काम कर रहे थे। घर में एक वृद्ध महिला ही थीं, जो बाहर बैठी थीं। सुबह करीब आठ बजे अचानक घर से धुआं उठने लगा। महिला ने देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर भरतलाल और गांव के लोग पहुंच गए। सभी ने मिल कर पानी फेंकना शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। भरत लाल का कहना है कि आग में करीब दो लाख रुपये का गृहस्थी का सामान जल गया।
गैस रिसाव से लगी आग
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव निवासी हसन रजा उर्फ मितई मास्टर के घर शनिवार की सुबह खाना बनाते समय गैस रिसाव से आग लग गई। परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पीडि़त का कहना है कि आग से करीब पांच हजार रुपये का नुकसान हुआ है।