फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम आवास पर धरने पर बैठे बीएड छात्र

Wed, 26 Mar 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कालेज प्रशासन पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए बीएड के छात्र मंगलवार को डीएम आवास के सामने धरने पर बैठ गए। करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंचे डीएम ने कालेज की जांच के लिए रजिस्ट्रार को निर्देश दिया तो छात्रों ने धरना समाप्त किया। मामला यूजेएसजे महाविद्यालय पिलखिनी गौराबादशाहपुर का है।
विज्ञापन

डीएम आवास के सामने धरने पर बैठे उदासीनाचार्य जगतगुरु श्रीचंद जी महाविद्यालय के बीएड छात्रों का आरोप है कि फीस प्रतिपूर्ति के नाम पर हर छात्र से 10 हजार रुपये की वसूली की जा रही है। छात्र नेता आशीष शुक्ला के साथ डीएम आवास पर पहुंचे छात्रों ने अपनी समस्या से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में छात्रों ने कहा है कि समाज कल्याण विभाग की फीस प्रतिपूर्ति योजना के तहत बीएड छात्रों के लिए 51 हजार 250 रुपये मिलना है। यह धनराशि समाज कल्याण विभाग से सीधे छात्रों के खाते में भुगतान की जाएगी, लेकिन इसके लिए कालेज प्रशासन की भी संस्तुति जरूरी होती है। छात्रों का कहना है इसके एवज में सभी छात्रों से 10 हजार रुपये की मांग की जा रही है। न देने पर फीस प्रतिपूर्ति के लाभ से वंचित रहने की चेतावनी दी जा रही है। इस समस्या को लेकर ये छात्र पहले भी डीएम से मिले थे। डीएम ने छात्रों को उस वक्त रजिस्ट्रार से मिलने को कहा था। छात्रों ने रजिस्ट्रार से मुलाकात कर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। करीब 40 की संख्या में बीएड छात्र दोबारा डीएम से मिलने पहुंचे। जिलाधिकारी कार्यालय में उस वक्त नहीं थे तो छात्र सीधे उनके आवास पर पहुंच कर धरने पर बैठ गए। जिलाधिकारी ने छात्रों की समस्या सुनी और तत्काल फोन पर पूविवि के रजिस्ट्रार को निर्देश दिया कि वह कालेज की जांच कर कार्रवाई करें।


वसूली का आरोप बेबुनियाद है। आरोप लगाने वाले बीएड छात्रों को यूनिफार्म में कालेज आने का दबाव बनाया गया तो उन्हें नागवार गुजरा। इसीलिए वे झूठा आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. सुनील कुमार सिंह-प्राचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें