फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के बल पर सपा जीतेगी चुनाव

Wed, 26 Mar 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकला। कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास के बल पर चुनाव जीतेगी। प्रदेश सरकार ने सूबे में विकास किया है। इसी के आधार पर जनता सपा को वोट करेगी। वह मंगलवार को क्षेत्र के बड़ौना गांव स्थित महावलदास इंटर मीडिएट परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। इससे पहले उन्होंने रुधौली बाजार में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने कन्या विद्याधन, छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए लैपटॉप दिया है। सूबे में बिजली में सुधार हुआ है। कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता विधान सभा चुनाव की तरह मेहनत से लग जाएं। क्षेत्रीय विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि मोदी की कोई लहर नहीं है। भाजपा का अंतर्कलह सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि बसपा के पास कोई विचारधारा नहीं है। राज्यमंत्री सतई राम यादव ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता प्यारे मोहन यादव और संचालन राकेश वर्मा ने किया। इस मौके पर शिव राम बिंद, मनोज अग्रहरि, पूर्व विधायक राम पारस रजत, विजय सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें