फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों को मिले उचित सम्मान

Mon, 24 Mar 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहीद दिवस के मौके पर सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को जिले भर में श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने माल्यार्पण कर और मोमबत्ती जलाकर श्रद्धासुमन अर्र्पित किया। यूथ इन एक्शन के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में रक्तदान भी किया।
विज्ञापन

यूथ इन एक्शन के कार्यकर्ताओं ने नगर के गूलरघाट स्थित जिला कार्यालय पर इकट्ठा होकर जिला संयोजक मिथिलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में जुलूस निकाला। सब्जीमंडी स्थित भगत सिंह पार्क पहुंचे कार्यकर्ताओं ने यहां सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी । राष्ट्रीय पर्वों पर सामाजिक कार्य और युवाओं को जागरूक करने का भी संकल्प लिया गया। कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंच कर रक्तदान किया। इस दौरान अनुज सिंह, आशीष जायसवाल, रामसिंह, राजेंद्र अग्रहरि, सुशील जायसवाल, अमित सिंह, विपिन सिंह आदि मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डा. केपी यादव ने मियांपुर स्थित अपने आवास पर शहीद दिवस के मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। डा. केपी यादव ने कहा कि आजादी के लिए भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने हंसते हुए फांसी को गले लगा लिया। इन शहीदों को उचित सम्मान दिया जाना चाहिए। इस मौके पर रवींद्र उपाध्याय, कमलदीप तिवारी, मनोज मौर्या, समर बहादुर यादव, विजय सिंह, मोहम्मद राईनी आदि उपस्थित रहे। समाजवादी छात्रसभा के नगर अध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सब्जी मंडी स्थित भगत सिंह पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अनुज मौर्या, रजनीश राय, प्रदीप मौर्या, राहुल, दुर्गेश, विक्की, सुमित, राजत आदि उपस्थित रहे। मडि़याहूं: नगर में शहीद स्मारक पर लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान लालजी सेठ, राम लिंकर दुबे, डा. परमजीत, रामचंद्र गुप्त, मोहनलाल आदि उपस्थित रहे। सतहरिया: सरांवा स्थित अमर शहीद लालबहादुर पार्क पर रिपब्लिकन आर्मी व लक्ष्मीबाई ब्रिगेड ने शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मंजीत कौर, धरम सिंह, दिनेश कुमार यादव, फूलचंद्र पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें