फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर हमला कर लूट लिए जेवरात

Mon, 24 Mar 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्हनीबाजार। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुकड़ीपुर गांव में रामा यादव के घर में घुसे चार बदमाशों ने महिला पर हमला कर जेवरात लूट लिए। हल्ला मचा तो गांव के लोग इकट्ठा हो गए। महिला को लगा कि तीन बदमाश पिकअप से भाग गए और एक बदमाश भाग नहीं सका। इसकी तलाश में ग्रामीण आधी रात तक खेतों में रहे लेकिन वह नहीं मिला। परिवारीजनों ने रात में ही पुलिस को तहरीर दी और महिला को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के कुकड़ीपुर गांव निवासी रामा यादव संपन्न परिवार से हैं। उनका छोटा भाई प्रेमचंद्र रोजी रोटी के सिलसिले से मुंबई में रहता है। उसकी पत्नी निशा यादव (30) परिवार के अन्य सदस्य के साथ घर में ही रहती है। शनिवार की रात करीब 9:30 बजे निशा घर के पिछले हिस्से में बने रसोई घर में खाना बना रही थी। रसोई घर के बगल गोशाला भी है। इसी समय गोशाला के पास एक पिकअप आकर रुकी। पिकअप से चार लोग उतरे और गोशाला में चले गए। निशा को इसका भनक लगी तो वह गोशाला में गई। आरोप है कि चारो बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। लोहे के राड से सिर पर वार होने से वह वहीं गिर गई। जब तक वह कुछ समझ पाती बदमाश गले से सोने की चेन और कान से इयररिंग लेकर फरार हो गए। उसने हल्ला मचाया तो परिवारीजन समेत गांव के लोग दौड़े। निशा ने बताया कि एक बदमाश जा नहीं सका है। देखते ही देखते कई गांवों के लोगों को इसकी जानकारी हो गई। एक बदमाश की तलाश में जमालापुर, मनवल, देवकली और कुकड़ीपुर गांव के लोग लगे रहे। बदमाश की तलाश में कई बिस्वा गेेहूं भी लोगों का पैर के नीचे दब कर खराब हो गया, लेकिन बदमाश मिला नहीं। सूचना पर रात में ही पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिवारीजनों ने निशा को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानेदार शशिभूषण राय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। परिवारीजनों के मुताबिक दो बार पहले भी कुछ लोग घर में घुस चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें