फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने चुनावी तैयारी का लिया जायजा

Thu, 20 Mar 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने बुधवार को जिला निर्वाचन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। निर्वाचन से संबंधित आनलाइन आने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया। मतदाता पहचान पत्र न मिलने के कालम में कोई टिप्पणी दर्ज न होने पर उन्होंने सहायक निर्वाचन अधिकारी रमाकांत को निर्देश दिया कि इसके लिए किसी को जिम्मेदारी सौंपें, जो प्रतिदिन निस्तारण पर निगरानी रखे।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व राधेश्याम के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी ने आनलाइन शिकायतों के निस्तारण के बारे में जानकारी मांगी तो पता चला कि निर्वाचन से संबंधित आने वाली आनलाइन शिकायतों के निस्तारण में कोई रुचि नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने सभी तहसील के एसडीएम को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने तहसील से संबंधित शिकायतों का समय से निस्तारण करें। मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए जमा किए गए फार्म संख्या 6 के निस्तारण के बारे में कंप्यूटर आपरेटर से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने देखा कि खुद उनके आवेदन फार्म पर मतदाता पहचान पत्र न मिलने वाले कालम में कोई टिप्पणी दर्ज नहीं की गई थी। इसे घोर लापरवाही मानते हुए उन्होंने नाराजगी जताई। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिया कि किसी ऐसे अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपें, जो प्रतिदिन ऐसे आवेदनों के निस्तारण पर पैनी नजर रखे। उन्होंने कार्यालय में विधान सभावार मतदाता सूची का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें