फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप लगाने में फंसा पेच जलनिगम ने बंद किया काम

Sat, 19 Oct 2013 05:39 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर पालिका की ओर से शहर के दो मोहल्लों में लग रहे नलकूप में पेच फंस गया है। रौजा अर्जन और मुफ्ती मोहल्ले में ट्यूबवेल वाले स्थान पर भूमि संबंधित विवाद के चलते दिक्कत आ रही है। रौजा अर्जन में कार्य करीब दो महीना पहले ही रुक गया। इस वार्ड के सभासद ने दूसरे स्थानों पर नलकूप लगाए जाने के बारे में भूमि दिलाने की बात कही है, लेकिन जलनिगम और नगर पालिका इस बात पर तवज्जो नहीं दी। इसके चलते कार्य रुका है। दिक्कत यह भी है कि नगर पालिका दूसरे स्थान पर भूमि नहीं तलाश पा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में कई मोहल्लों में पेयजल का संकट है। करीब चार महीने पहले नगर पालिका ने शहर में पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में ट्यूबवेल और ओवरहेड टैंक लगाने की बात कही थी। रौजा अर्जन मोहल्ले में छिन्नी बाबा की मजार के पास नलकूप लगाने का कार्य जलनिगम के लोगों ने शुरू किया। तकरीबन सौ फीट बोरिंग के पश्चात लोगों ने रौजे की जमीन बता कार्य रोकवा दिया। सभासद साजिद अलीम ने दूसरे स्थान पर भूमि के लिए बताया लेकिन नगर पालिका और जलनिगम ने इसमें कोई खास रुचि नहीं दिखाई। कुछ ऐसा ही मामला मुफ्ती मोहल्ले में भी हुआ। यहां पर लोगों ने लगाए जा नलकूप को कब्रिस्तान की भूमि बताकर कार्य रोकवा दिया। अगर नगर पालिका दूसरे स्थानों पर भूमि तलाश नहीं कर सका तो नलकूप नहीं लग सकेगा। सभासद साजिद अलीम ने बताया कि रौजा अर्जन मोहल्ले में छिन्नी बाबा के रौजे के भूमि पर विवाद होने के पश्चात उन्होंने दूसरे स्थान पर नलकूप लगाने के लिए नगर पालिका और जलनिगम को पत्र लि खा है। ईओ संजय शुक्ला का कहना है कि मुफ्ती मोहल्ला में बोरिंग हो गई है। कुछ लोगों ने कब्रिस्तान की भूमि बताकर कार्य रोक दिया। लेखपाल से जमीन की पैमाईश करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें