फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली पानी के लिए लोग सड़क पर उतरे

Mon, 08 Jul 2013 05:30 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



जौनपुर। शहर के रुहट्टा मोहल्ले में बिजली संकट कई रोज से बना हुआ है। तार टूटने के अलावा लो वोल्टेज से भी लोग परेशान चल रहे हैं। शुक्रवार से रुहट्टा मोहल्ले की दीन दयाल कालोनी, पंडाना टोला और भडरिया टोला में पानी आपूर्ति नहीं हो रही है। पहले दिन लोगों ने सोचा कि बिजली संकट से पानी नहीं रहा होगा। शनिवार को तहकीकात कराई तो पता चला कि नईगंज मोहल्ले में लगे नलकूप से ही पानी आपूर्ति नहीं हो रही है। नगर पालिका में सूचना दर्ज कराई लेकिन कोई देखने नहीं आया कि पानी क्यों नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

परेशान लोगों ने रविवार सुबह करीब दस बजे रुहट्टा मोहल्ले में पालीटेक्निक-ओलंदगंज रोड पर सीढ़ी लगाकर जाम कर दिया। लोगों ने यहां सभासद के खिलाफ भी नारेबाजी की। जाम के चलते रोड का ट्रैफिक रुका तो पुलिस को भी सूचना हुई। सरायपोख्ता चौकी प्रभारी पहुंचे और लोगों को समझाया। भीड़ को साथ लेकर मोहल्ले की पेयजल किल्लत देखी। फोन पर अधिशासी अधिकारी से लोगों की बात कराई। ईओ ने बताया कि नलकूप का वाल्ब खराब हो गया है। वाल्ब बदलने में समय लगेगा। जेसीबी मशीन से आठ दस फीट खुदाई करानी पड़ेगी। फिर वाल्ब बदला जाएगा। रविवार का अवकाश होने के नाते आज तो वाल्ब नहीं बदला जा सकता लेकिन सोमवार को जलकल विभाग की टीम भेजी जाएगी। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि सोमवार को पेयजलापूर्ति की व्यवस्था नहीं हुई तो फिर चक्काजाम के साथ दूसरे आंदोलन भी होंगे। भडरिया टोला में लगा हैंडपंप गर्मी के समय से ही खराब है।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें