फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह ट्रेनों से आए 9600 प्रवासी श्रमिक

विज्ञापन
जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उतरने के बाद कतारबद्ध होकर स्टेशन स? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। शनिवार को मुंबई, गुजरात व लुधियान से जिले में पहुंची छह ट्रेनों से कुल नौ हजार 600 प्रवासी श्रमिक आए। इसमें करीब चार हजार 800 प्रवासी श्रमिक जौनपुर के थे। लुधियान से आने वाली ट्रेन में सभी 1600 प्रवासी श्रमिक जौनपुर के ही थे। जिले के श्रमिकों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद घर भेज दिया गया है जबकि दूसरे जिलों के यात्रियों को लंच पैैकेट और पानी की बोतल बसों से रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

जिले में प्रति दिन प्रवासी को लेकर ट्रेनों के आने का सिलिसिला जारी है। जिसके क्रम में शनिवार को कुल छह ट्रेनें जौनपुर जंक्शन पहुंची। जिसमें लुधियान से एक, मुंबई से तीन और गुजरात से दो ट्रेनें आई। जिनसे कुल नौ हजार 600 प्रवासी श्रमिक आए। जिनको गंतव्य तक छोड़ने के लिए 288 रोडवेज बस लगाई गई थी। ट्रेनों के पहुंचने के बाद सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए प्रवासी श्रमिकों को स्टेशन के बाहर लाया जा रहा था। इसके बाद लंच व बोतल का पानी देकर उनको संबंधित बसों में बैठा कर गंतव्य तक रवाना किया जा रहा था। जिले के प्रवासी श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद घरों के लिए रवाना किया जा रहा था। लगभग इसी तरह सभी ट्रेनों के प्रवासी श्रमिकों को स्टेशन से बाहर लाकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
आज से दिल्ली से भी आएंगी ट्रेनें
जौनपुर। रविवार को दिल्ली से भी प्रवासी श्रमिकों को लेकर ट्रेनों का आना शुरू हो जाएगा। इसके लिए भी प्रशासन शनिवार से ही तैयारी में जुट गया। प्रवासी श्रमिकों को स्टेशन से उतारने के बाद सुरक्षित बसों में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना करने और लंच पैकेट व बोतल का पानी देने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

मुंबई, लुधियान व गुजरात से रविवार को छह ट्रेनों से नौ हजार 600 प्रवासी श्रमिक आए। लुधियाना से आई ट्रेन में सभी 1600 यात्री जिले के रहने वाले थे। जिले के श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद घर भेज दिया गया। रविवार से दिल्ली से भी प्रवासी श्रमिकों को लेकर ट्रेनें आना शुरू हो जाएंगी।- अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें