फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर 921 वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जनपद में बृहस्पतिवार की शाम से विशेष यातायात एवं सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात पुलिस और सभी थानों की पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 921 वाहनों का चालान किया। अधिकारियों ने जांच अभियान आगे भी जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी बैठाने, वैध दस्तावेजों के बिना वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एसपी कुंवर अनुपम सिंह का कहना है कि अभियान का उद्देश्य अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 921 वाहनों का चालान किया गया। जिले की पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें