फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातिगत टिप्पणी पर भड़के वकील

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। दीवानी न्यायालय के पदाधिकारी की उपस्थिति में पूर्व शासकीय अधिवक्ता द्वारा किसी सभा में भाषण के दौरान कुछ जातियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने बार के अध्यक्ष को संबोधित प्रार्थना पत्र सौंपा। जिसमें बार के अध्यक्ष से मांग की गई है कि साधारण सभा की बैठक बुलाकर दोनों अधिवक्ताओं को संघ से निष्कासित किया जाए और बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को सूचना दी जाए। यही नहीं दोनों लोगों का लाइसेंस निरस्त कराया जाए।
विज्ञापन

काफी संख्या में अधिवक्ताओं ने हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र संघ के अध्यक्ष को संबोधित करते हुए उल्लेख किया है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें संघ के पदाधिकारी एक सभा की अध्यक्षता कर रहे थे और पूर्व शासकीय अधिवक्ता भाषण दे रहे थे। जिसमें कुछ जातियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए। इस मामले को लेकर मंगलवार को अधिवक्ता काफी आक्रोशित थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन वकीलों के आक्रोश को देखते हुए वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें