जौनपुर। रविवार को डॉ. मेहर अब्बास के रिजवी खां स्थित आवास पर मरहूम मिर्जा जफर अब्बास के चालीसवें की मजलिस आयोजित हुई। इराक नजफ शहर से आये मौलाना जावेद हुसैन नजफी ने कहा कि बगैर शिक्षा के कोई भी समाज तरक्की नहीं कर सकता, हमारे मौला हजरत अली (अ.स) ने हमेशा रसूले खुदा हजरत मोहम्मद मुस्तफा साहब के बताए हुए रास्ते पर चलने की नसीहत दी।
उन्होंने कहा कि जिसको कौम में इल्म नहीं वो कभी तरक्की नहीं कर सकती है। इसलिए अपने बच्चों को शिक्षित करने की जरूरत है। जिससे कि वह समाज को एक नई दिशा प्रदान कर सकें। इसके पूर्व सोजखानी सै. कायम हसन रिजवी ने पढ़ा, अंजुमन अजा-ए-अहलेबैत सिपाह ने नौहाखानी व सीनाजनीं किया। इस मौके पर मौलाना महफुजूल हसन खान, मौलाना आबिद रजा, मोहम्मद हसन सहित अन्य लोग मौजूद थे। मिर्जा शजर अब्बास ने आभार प्रकट किया।