फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस लागू करेगी न्यूनतम आय योजना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर शहनवाज आजमी ने कहा कि कांग्रेस हर वर्ग के विकास की सोचती है। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने न्यूनतम आय योजना लागू करने की पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि यदि सरकार बनी तो देश 20 फीसदी सबसे गरीब परिवारों को हर साल 72 हजार रूपये उनके खाते में सीधे भेजा जाएगा, इसमें शक नहीं है। यह योजना बिना किसी भेदभाव के लागू की जाएगी। इस क्रांतिकारी परिवर्तन से पांच करोड परिवारों को और 25 करोड़ लोगो को इसका लाभ मिलेगा। रकम को आगामी कांग्रेस सरकार उस परिवार के डीबीटी के तहत भेजी जाएगी। भाजपा सरकार 15 पूंजीपतियों का साढे़ तीन करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर सकती है तो हम गरीबों को रुपये क्यों नहीं दे सकते हैं। जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा देश के विकास की बात करती है। समाज के हर वर्ग को कांग्रेस ने सम्मान दिया है। कांग्रेस आम आदमी के हितों को लेकर संघर्ष करती है। पार्टी के इस निर्णय से जनता को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें