जौनपुर। जेसीआई जौनपुर क्लासिक के तत्वाधान में शहर स्थित एक हाल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अध्याय अध्यक्ष श्याम ने कहा कि भारतवर्ष में होली ही एक ऐसा रंगों भरा त्यौहार है जो आपसी प्रेम मेल मिलाप का प्रतीक है। इस मौके पर कृष्ण लीला भी आयोजित की गई। विशाल गुप्ता ने सभी को मिलजुल कर एक साथ रहने की बात कही। महिला शाखा ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। सदस्यों से जमकर ठुमके लगाए। इस मौके पर चेयरपर्सन शालिनी सेठ, रीता कश्यप, ममता गुप्ता, विभा साहू, प्रतिमा गुप्ता, अध्यक्ष श्याम जी, सचिव शुभम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।