जौनपुर। लोक सभा चुनाव को लेकर युवा काफी उत्साहित हैं। खास कर ऐसे युवा जो पहली बार मतदान करेंगे। युवाओं का कहना है कि सरकार स्वच्छ और ईमानदार छवि की होनी चाहिए। जो देश के विकास के बारे में सकारात्मक सोच रखे। देश को विकास के रास्ते पर ले जाए ताकि देश का नाम विकसित देशों की अग्रिम पंक्ति में शामिल हो सके। संतोष प्रजापति का कहना है कि सरकार ऐसी होनी चाहिए जो विकास को प्राथमिकता दे। देश को नई दिशा दे सके। आदर्श का कहना है कि सरकार वह अच्छी होती है जो युवाओं के रोजगार उपलब्ध कराने के साथ उन्हें विकास के लिए बेहतर पहल करे। अभिषेक का कहना है कि सरकार ऐसी होनी चाहिए जो समाज के हर व्यक्ति के विकास के लिए काम करे। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार दिलाने के लिए काम करें। धीरज चौहान का कहना है कि सरकार ऐसी हो जो जनता को आत्म निर्भर बनाने के लिए शिक्षा और रोजगार मुहैया कराए।