फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्टेटिक टीम व मजिस्ट्रेट को बताई गई जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी एवं पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्टेटिक टीम एवं मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उनके जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस प्रशासन एवं मजिस्ट्रेट के बीच चुनाव के दौरान सामंजस्य स्थापित कराकर जिले में एमसीसी को सही तरीके से लागू कराना है। जिससे चुनाव को शांति पूर्ण रूप से संपन्न कराया जा सके। उन्होंने कहा कि स्टैटिक सर्विलांस टीम के की ओर से 10 लाख से ज्यादा नगद रुपये एवं सामाग्री पकडे़ जाने पर टीम सर्वप्रथम आयकर अधिकारी को सूचित करेगी। 10 लाख रुपये से कम होने पर उच्च अधिकारी को सूचना देगी। किसी भी महिला की चेकिंग महिला पुलिस ही करेगी। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने कहा कि मतदान को प्रभावित करने वाले पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना परमीशन एवं पुलिस को सूचित किये किसी भी प्रकार की मीटिंग आयोजित नहीं की जाएगी। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरपी मिश्रा, सीआरओ डा. सुनील कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल पांडेय व संजय राय,डीडीओ दयाराम, डीएसटीओ राम दरस यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें