फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ेंगे स्कूल न आने वाले बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। स्कूल न आने वाले या फिर बीच पढ़ाई छोड़कर घर बैठने वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। शारदा योजना के तहत अभियान चलाया जाएगा। गुरुवार को मोहम्मद हसन डिग्री कालेज में आयोजित कार्यशाला में जिला समन्वयकों व खंड शिक्षा अधिकारियों को इसके लिए टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

यूनिसेफ के ट्रेेनर ने बताया कि अब हाउस होल्ड सर्वे को शारदा योजना के नाम से जाना जाएगा। इसके तहत फरवरी और 21 मई से 30 जून तक अभियान चलाकर शिक्षक ऐसे बच्चों को स्कूल लाने का प्रयास करेंगे, जिनका या तो नामांकन नहीं हुआ है या फिर स्कूल छोड़कर घर बैठ गए हैं। बीएसए से लेकर शिक्षक तक की जिम्मेदारी होगी कि बच्चे हर दिन स्कूल आएं। इसके लिए सभी एबीआरसी और एनपीआरसी की भी जिम्मेदारी दी गई है। कार्यशाला में बीएसए डा. राजेंद्र सिंह, जिला समन्वयक प्रशिक्षण सुरेश पांडेय, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता आशीष श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव, आशीष कुमार यादव, राजनारायण पाठक आदि मौजूद थे। इस मौके पर मोहम्मद हसन डिग्री कालेज के प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर ने करंजाकला विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय उत्तरपट्टी को गोंद लेने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें