महिला हैंड बाल प्रतियोगिता 25 से
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि एकलव्य स्टेडियम में पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयी महिला हैंड बाल प्रतियोगिता 25 जनवरी से 30 जनवरी तक कराई जाएगी। जिसमें 24 विश्वविद्यालयों ने पंजीकरण कराया है। बाहर से आने वाली महिला खिलाड़ियों को विवि के गर्ल्स हास्टल में रहने की व्यवस्था की गई है। सभी खिलाड़ियों को भंडारी स्टेशन और सिटी स्टेशन एवं रोडवेज से पूविवि तक पहुंचाने के लिए सात वाहन लगाए गए हैं। प्रतियोगिता की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।