फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा शक्ति पीठ के महंत ने स्कूल दिया डेस्क-बेंच एवं खेल सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। श्री मां शारदा शक्तिपीठ के महंत सूर्यप्रकाश जायसवाल ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमाबाद, सिकरारा के विद्यार्थियों के लिए डेस्क -बेंच एवं खेल सामग्री भेंट की। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालय की वह हमेशा मदद करते रहेंगे। बीएसए डॉ. राजेंद्र सिंह ने महंत सूर्यप्रकाश जायसवाल की प्रसंशा करते हुए कहा ऐसे ही विशेष योगदानों से शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार निश्चित है। बीएसए एवं महंत सूर्य प्रकाश जायसवाल ने संयुक्त रूप से स्मार्ट क्लासेज का शुभारंभ करने के बाद पौधरोपण किया। संचालन सुनील सिंह ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान, प्रदीप कुमार सिंह, रविकांत जायसवाल, सुशील उपाध्याय, अमित सिंह, दीपमाला जायसवाल, अनुराधा मिश्रा, आरती साहू, फौजदार आदि मौजूद रहें। प्रधानाध्यापिका रीना सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें