फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मेडिकल कॉलेज में 87 स्टाफ नर्स को मिले नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) में मंगलवार को 87 स्टाफ नर्सें मिलीं। इन सभी को नियुक्ति पत्र मिला। 11 लोगों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन से नियुक्ति पत्र दिया है। शेष 76 लोगों को राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मेडिकल कालेज को स्टाफ नर्स मिलने से चिकित्सा व्यवस्था में सुधार होगा। मेडिकल काॅलेज में मंगलवार को शैक्षणिक भवन के लेक्चर थिएटर आयोजित कार्यक्रम राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। कहा सिर्फ दवा से कोई भी व्यक्ति जल्दी ठीक नहीं होता। अस्पताल या फिर मेडिकल कॉलेज का माहौल भी उसको जल्दी फिट होने में काफी मदद करता है। उन्होंने कहा कि सभी स्टाफ नर्स को प्रशिक्षण के दौरान जो सिखाया गया है। उसको वह अपने कार्य स्थल पर सामने लाएं। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर शिवकुमार ने नर्सों को पूरे मनोयोग के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने कहा आह्वान किया। इस दौरान कॉलेज के सीएमएस डॉ. एए जाफरी, डॉ. चंद्रभान, डॉ. एजाज खान, डॉ. तबस्सुम व मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें