फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रेल लाइन के दोहरीकरण के कारण कई ट्रेनें निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शाहगंज-बिलवाई-तुलसी नगर स्टेशनों पर रेल मार्ग दोहरीकरण के लिए किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। मऊ आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (वाया अयोध्या छावनी) पांच, 10, 12 दिसंबर को निरस्त रहेगी। आनंद विहार टर्मिनल-मऊ एक्सप्रेस वाया अयोध्या छावनी आठ, 11, 15 को निरस्त रहेगी। वाराणसी सिटी-बहराइच इंटरसिटी अप व डाउन 6 से 16 दिसंबर तक, रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल सदभावना एक्सप्रेस अप एवं डाउन सात दिसंबर से 14 दिसंबर रद्द रहेगी। इसी तरह आसनसोल-गोण्डा एक्सप्रेस 12 दिसंबर तक, अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन विशेष आठ से 15 दिसंबर तक, बलिया-शाहगंज एक्सप्रेस विशेष पांच से 16 दिसंबर तक, बलिया-शाहगंज एक्सप्रेस विशेष चार से 16 तक निरस्त रहेगी। साथ ही 26 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें