फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: मड़ियाहूं कोतवाल लाइनहाजिर, तीन का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। एसपी राजकरन नय्यर ने मड़ियाहूं कोतवाली प्रभारी हरिनाथ भारती को लाइनहाजिर कर दिया जबकि चंदवक, नेवढ़िया और सुरेरी थानाध्यक्ष का भी स्थानांतरण किया है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की माने तो हाईकोर्ट की नोटिस के मामले में लापरवाही बरतने के चलते मड़ियाहूं कोतवाली प्रभारी पर कार्रवाई हुई है। उनके स्थान पर सुरेरी के थानाध्यक्ष मुन्नाराम धूसिया को मड़ियाहूं कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। इनके अलावा चंदवक थाने पर तैनात रहे थानाध्यक्ष अमरेंद्र पांडेय को नेवढ़िया थानाध्यक्ष बनाया गया है जबकि नेवढ़िया से संजय सिंह को हटाकर चंदवक थानाध्यक्ष बनाया गया है। अमरेंद्र पांडेय को अभी महीने भर पहले ही चंदवक में तैनाती मिली थी। माना जा रहा है कि बीरीबारी गांव में रास्ते के विवाद में महिला की हत्या के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी में हीलाहवाली चलते उन्हें यहां से हटा गया है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 18 जनवरी को ग्रामीणों ने थाने पर प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें