फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा पर निकली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। बुद्ध पूर्णिमा पर शुक्रवार को प्रियदर्शी अशोक मिशन की ओर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ शत्रुघ्न मौर्य, नंदलाल मौर्य, छोटेलाल मौर्य, परमानंद प्रधान, हीरालाल मौर्य, पूनम, महेंद्र मौर्या, संजय कुमार आदि ने पंचशील दीप प्रज्वलित करके किया। शोभा यात्रा भंडारी रेलवे स्टेशन से शुरू होकर कोतवाली चौराहा, जोगियापुर, कलेक्ट्रेट चौराहा होते हुए खरका कालोनी बौद्ध बिहार पहुंची। जहां महामानव गौतम बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष राजकुमारी मौर्य द्वारा पंचशील दीपक प्रज्वलित किया। इस दौरान दूध नाथ मौर्या ने बुद्ध वंदना तेरी शरण एवं पंचशील का पाठ कराया। हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमुदाय ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के जीवन से संबंधित झांकी एवं चित्र प्रदर्शित किया। धर्म बंधु अपने हाथों में पंचशील झंडा लेकर चल रहे थे। इस दौरान पूरा शहर बुद्धम शरणम गच्छामि, धम्मम शरणम गच्छामि के उद्घोष से गूंजता रहा। जिससे पूरा शहर भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर शहर के कई स्थानों पर जलपान धूम्रपान की व्यवस्था की गई। शोभायात्रा जिला अध्यक्ष कमला कांत के नेतृत्व में चल रही थी। यात्रा में लोकमंगल जौनपुर के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मौर्य एवं उनकी पूरी टीम ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें