मतगणना सकुशल कराने के मद्देनजर मंडी परिषद चौकिया में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम में गुरुवार से कामकाज शुरू हो गया। मतगणना के दौरान की सभी गतिविधियों पर यहीं से नजर रखी जाएगी। साथ ही पल-पल की पूरी सूचना भी उपलब्ध रहेगी।
चुनाव संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार के उपर कंट्रोल रूम खोला गया था। यह कंट्रोल रूम मतदान तक सक्रिय रहा। उसके चुनाव संबंधी अन्य सूचनाओं का आदानप्रदान किया जा रहा था। वहीं चुनाव संबंधी शिकायतें आने पर उसकी जानकारी संबंधितों को देकर निस्तारण कराता था। इसके बाद इस कंट्रोल रूम का स्थानांतरण मंडी परिषद समिति चौकिया कर दिया गया है।
मतदान के बाद वहीं विधानसभावार बने स्ट्रांग रुम में ईवीएम भी रखी गई है। साथ ही वहीं मतगणना भी होगा। जिसके मद्देनजर वहां कंट्रोल रूम खोला गया है। जिसके द्वारा मतगणना का नियंत्रण करेगा। मतगणना कर्मी को दिशा निर्देश यहीं से दिया जाएगा। अनुपस्थित और उपस्थित मतगणना कर्मियों का पूरा विवरण रखा जाएगा। मों की गणना का चक्रवार विवरण एकत्रीत करेगा।
मतगणना में कोई दिक्कत आने पर संबंधित अधिकारी को सूचना देकर निस्तारित कराया जाएगा। चुनाव आयोग व मंडल द्वारा मांगी गई सूचना को उपलब्ध कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी के दिशा निर्देशों का पालन कराया जाएगा।
जौनपुर। कंट्राले रुम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। जिससे जब भी कोई शिकायत या सूचना आए तो वह नोट कर लिया जाए। इसके लिए चरणवार कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इस दौरान कुल 15 कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो तीन चरणों में कंट्रोल रुम के कार्यो को बखूबी निभा रहे हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरपी मिश्र ने बताया कि मतगणना के दौरान पल-पल की सूचना रखने और जिला निर्वाचन अधिकारी के दिशा निर्देशों का पालन कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में खोले गए कंट्रोल रुम का स्थानांतरण मंडी परिषद चौकिया में कर दिया गया है।