फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने सांसद केपी सिंह पर दोबारा लगाया दांव

Tue, 16 Apr 2019 10:35 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
केपी सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : self
विज्ञापन

भाजपा ने जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से एक बार फिर अपने सांसद केपी सिंह पर विश्वास जताया है। मिलनसार स्वभाव के नाते केपी सिंह ने सारी अटकलों को विराम देते हुए अपनी उम्मीदवारी पक्की कर ली है। सोमवार को उनके नाम की घोषणा भले ही दोपहर में हुई लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें प्रत्याशी बात पहले से ही वायरल हो गई थी। जौनपुर सीट के लिए निषाद पार्टी ने अपनी प्रतिष्ठा बना रखी है।

विज्ञापन


चुनाव की घोषणा होने से पहले ही कुछ लोग केपी सिंह का टिकट कटने की अटकलें लगा रहे थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के करीबी होने का दावा करने वाले एक नेता ऐसी बातों को लगातार हवा देने में लगे थे। समझौते में जौनपुर के निषाद पार्टी के पास जाने की बातें भी दावे के सात कही जा रही थीं मगर भाजपा के नेता इसका विरोध कर रहे थे।

निषाद पार्टी से एक पूर्व सांसद के लड़ने की बात को भी हवा दी जा रही थी। इन सबके बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय को स्पष्ट करना पड़ा कि जौैनपुर से कमल ही लड़ेगा। इन सबके बीच केपी सिंह कई दिनों से दिल्ली में डेरा डाले थे। आखिरकार अपनी उम्मीदवारी पक्की करने में कामयाब रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें