बक्शा। भाजपा सरकार में बेरोजगारी बढ़ी है। सरकार अपने वादे पर खरी नहीं उतरी है। उक्त बातें जनता स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर मोहम्मद आसिफ ने मंगलवार को नौपेड़वा लकड़ी मंडी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार लोकसभा चुनाव में राजनैतिक रूप से अपरिपक्व लोगों को सिर्फ जातिगत आधार पर टिकट दे रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना इमदाद एवं संचालन प्रवक्ता इम्तियाज अहमद ने किया। इस मौके पर मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद तौफीक, छोटक भाई, गुलाब गौतम, वसीम, बबलू आदि लोग मौजूद रहे।