फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के 54 साल के शासन में जनता को कुछ नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। बीआरपी इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित भाजपा के विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए परती भूमि विकास जल संसाधन, वन पर्यावरण उद्यान सहाकारिता राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को 54 साल का मौका दिया था। इसके बाद भी जनता को कुछ नहीं मिला। अब चुनाव का समय आया तो राहुल गांधी को जनता की चिंता सताने लगी है। बिना कुछ सोचे बिचारे ही गरीबों को 72 हजार रूपए सालाना देने की घोषणा कर दिए। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस फिर से जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बोल रहे हैं कि देश की जनता सब जानती है। जबकि हकीकत यही है कि उनकी चार पीढ़ियों ने रोटी, कपड़ा और मकान का नारा देकर जनता को गुमराह किया है। उस सपने को पीएम मोदी ने पांच वर्षों में पूरा कर दिया जिससे विपक्षी दल घबराए हैं। सभी दलों का एक ही मुद्दा है कि किसी तरह से भाजपा को सत्ता से बेदखल किया जाए। सभा को सांसद डा. केपी सिंह, भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, पाणिनी सिंह, मनोज सिंह, ईश्वर देव सिंह, पुष्पराज सिंह, पंकज मिश्र, संदीप तिवारी, अभय राय, पीयूष गुप्ता, सुशील मिश्र, सुशील त्रिपाठी, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया आदि उपस्थित रहे। संचालन लोकसभा संयोजक हरिश्चंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें