जौनपुर। विधानसभा चुनाव 2017 में 450 बूथ ऐसे हैं। जिसमें सबसे कम मतदान का प्रतिशत रहा । इन बूथों पर चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने का कार्य शीघ्र ही किया जाएगा। इसके लिए जिले में तैयारी कर ली गई है। इस अभियान के लिए टीम गठित कर जिम्मेदारी भी दे दी गई है। आयोग का यह प्रयास कितना रंग लाएगा। इसका पता तो चुनाव के बाद ही चलेगा।
जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप मतदाता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत वोटरों को मतदान के लिए जागरुक करने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए कुल तीन हजार 41 चुनाव पाठशाला, 255 इंटर कालेजों व 193 डिग्री कालेजों में साक्षरता निर्वाचन क्लब का गठन करके मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वहीं चुनाव आयोग ने ऐसे बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ने का निर्देश दिया गया है। जिस पर पिछले विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत सबसे कम रहा है। इसके क्रम में जिले के हर विधानसभा में 50-50 बूथों का चयन किया गया है। जिस पर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिससे इन बूथों पर मतदान का प्रतिशत बढ़ सके। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय ऊंचडीह, प्राथमिक विद्यालय चकवां, जुनियर हाई स्कूल बीरमपुर आदि बूथ हैं। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपजिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से आसन्न लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथों पर मतदाता प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। इसके लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी महराजगंज , बदलापुर तथा बक्शा को पत्र लिखा है। जिसमें यह निर्देश दिया गया है कि विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2017 में 50 बूथों पर मतदान का प्रतिशत औसत से कम पाया गया है। इस दशा में उन बूथों से संबंधित प्रधानाध्यपक मतदान प्रतिशत बढ़ाने केलिए मतदाताओं के को प्रत्येक दिवस में शपथ दिलाएं। साथ ही मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित करें। इसके अलावां शिक्षकों द्वारा मतदाताओं को मतदान करने हेतु रोज रैली निकालें।