जगह-जगह पुलिस ने किया फ्लैग मार्चजौनपुर। जिले में पुलिस ने जगह-जगह फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की लोगों से अपील किया। होली पर्व त्योहार को देखते हुए पुलिस अलर्ट हो गई है। डोभी प्रतिनिधि के मुताबिक चंदवक पुलिस ने पीएसी, 100 नंबर पुलिस के साथ एसओ ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में बजरंगनगर, बजरंगनगर, कोइलारी, चंदवक बाजार आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान केके गुप्ता, संतोष पांडेय, प्रवीण तिवारी चौकी इंचार्ज भी शामिल रहे। उधर सुइथाकला प्रतिनिधि के मुताबिक, सरपतहां थानाध्यक्ष शशीचंद चौधरी ने क्षेत्र के सरायमोहदीनपुर, गुड्डबडी, रुधौली बाजार में पीएसी, पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। इस अवसर पर चौकी प्रभारी प्रदुम्न यादव, रामायण यादव आदि शामिल रहे।