जौनपुर। होली के त्योहार पर खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने अभियान चला रखा है। एक से 15 मार्च के बीच, खोवा, बर्फी, छेना, मैदा, तेल, नमकीन, पापड़ के कुल 47 नमूने लिए और मिलावट का शक होने पर 2.75 लाख का माल सीज किया है। मगर जब तक विभाग की जांच रिपोर्ट आएगी तब होली का बाजार खत्म हो चुका होगा। लिहाजा मिलावट करने वालों पर इसका कोई असर नहीं है।
जिले की खोवा मंडी से प्रतिदिन सात से आठ क्विंटल खोवा की बिक्री होती है। होली के मौके पर खोवा की खपत बढ़कर 10 से 12 क्विंटल हो गई है। मंडी में खोवा 180 रुपये से 200 रुपये किलो की दर से बिक रहा है। कारोबारियों का कहना है कि खोवा की कीमत ढाई सौ रुपये किलो से ऊपर जा सकती है। इसको देखते हुए मुनाफाखोरों ने खोवा फ्रीजरों में भी डंप करना शुरू कर दिया है। खोवा के अलावा, घी, तेल, मैदा आदि मिलावटी खाद्य सामग्री बाजार में हैं। पिछले 15 दिनों में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में खोवा के 17, खाद्य तेल के 9, नमकीन के 5, मैदा, घी, नमकीन, पापड़, चिप्स आदि के 16 नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशालाओं को भेजा गया है। जब तक जांच रिपोर्ट आएगी तब तक होली का कारोबार हो चुका होगा। ऐसे में