फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव को लेकर पुलिस की बढ़ी सक्रियता

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही शराब, असलहा बरामदगी और लोगों को शांति भंग में पाबंद करने का दौर शुरू हो गया है। चेकिंग बढ़ा दी गई है। मंगलवार को शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में पुलिस ने चेकिंग कर काली फिल्म वाहनों से उतरवाया और वाहनों का चालान किया। इस दौरान कई जगह किचकिच भी हुई। अधिसूचना जारी होने के बाद वाहनों की चेकिंग एवं लोगों को शांतिभंग में पाबंद करने का दौर शुरू हो गया है। जिले में एक हजार से अधिक लोगों को पुलिस ने पाबंद किया है। चेकिंग बढ़ा दी गई है। मंगलवार को 50 से अधिक गाड़ियों से काले शीशे हटवाएं गए। उधर पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में थानाध्यक्ष महिला थाना मय टीम द्वारा स्कूल, कालेजों के आस-पास एंटी रोमियों अभियान के तहत मनचले लड़कों को चेक कर हिदायत दी गई। चार से पांच मनचलों को सख्त चेतावनी देते हुए उन्हें फटकार लगाई गई। एसपी ने लोगों से अवैध शराब, अवैध हथियार आदि के बारे में जानकारी मांगी है। जगह-जगह चेकिंग हो तो रही है लेकिन लोग हूटर लगाकर अपनी गाड़ियों में चल रहे है। इसे चेक करने वाला कोई नहीं है। खास कर बाहरी गाड़ियों को ही चेक किया जा रहा है। अभी भी गाड़ियों पर पार्टियों के झंडे लगाकर लोग शहर में घूम रहे है। लेकिन पुलिस उन्हें नहीं चेक कर रही है। एसपी सिटी डा. अनिल पांडेय का कहना है कि चेकिंग बढ़ा दी गई है। जगह-जगह बैरियर भी लगाएं गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें