फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा बिजली कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। पांच माह से मानदेय का भुगतान नहीं किए जाने से आक्रोशित संविदा बिजली कर्मी मंगलवार की सुबह सात बजे विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच गए। कार्य का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि मानदेय नहीं मिलने के कारण सभी भुुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। कार्य बहिष्कार के कारण सुबह से बिजली गुल रही। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। क्षेत्र के मुंगराबादशाहपुर, पवारा समेत करतोरा, सुजानगंज, तरहठी सहित अन्य विद्युत उपकेंद्र पर कार्यकारी संस्था हिमांशु इलेक्ट्रिकल वर्क्स द्वारा नियुक्त संविदा कर्मियों का नवंबर 2018 से मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण संविदाकर्मी एवं उनका परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। भुगतान न मिलने के चलते हो रही परेशानियों के बाबत संविदा कर्मियों ने कई बार कार्यकारी संस्था को पत्र लिखकर साथ ही विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि मानदेय का भुगतान नहीं मिलेगा तो हम सभी संविदाकर्मी कार्य न करने के लिए विवश होंगे। बार-बार कार्यकारी संस्था और अधिशासी अभियंता समेत अन्य अधिकारियों द्वारा शीघ्र भुगतान कराने का आश्वासन मिलता रहा। अब साल भर में एक बार पड़ने वाला होली का त्योहार नजदीक है। लेकिन अभी तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया। प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद मोबीन, हरिशचंद्र, रमाशंकर, अवधेश कुमार, सुभाष पटेल, सुरेंद्र पटेल, हनुमान पटेल, राहुल यादव एसएसओ, राजेश कुमार जोखू , अजीज लाला दीनानाथ यादव, रमेश चंद्र पटेल, रमेश चंद्र मिश्रा, राजेश गुप्ता, सर्वेश पटेल, मोहम्मद सलीम, जितेंद्र कुमार, गंगा यादव, कमलेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें