फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद् भागवत कथा के लिए निकली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर कस्बे में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा के लिए कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर कलश लिए पीला वस्त्र धारण किए श्रद्धालु चल रहे थे। रथ पर स्वामी अंकिता नंद महाराज विराजमान थे। रथ के आगे श्रद्धालु डीजे व गाजे बाजे के संग नाचते गाते चल रहे थे। मुख्य यजमान अनिल जायसवाल परिवार संग सिर पर श्रीमद् भागवत पुस्तक लेकर चल रहे थे। हरे राम हरे कृष्ण से समूचा कस्बा गुंजायमान हो गया। कलश यात्रा पर छतों से पुष्प वर्षा कर रहे थे। कलश यात्रा भ्रमण करने के उपरांत शक्ति पीठ मां काली जी मंदिर में निर्धारित कथा स्थल पर पहुंच कर समाप्त हुआ। मंदिर परिसर में कलश यात्रा पहुंचने के बाद मां काली के जायकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। इस मौके पर सभासद सौरभ जायसवाल, रतन लाल जायसवाल, गोविंद, साधना, मनोज, सुनील, सौरभ, साक्षी,सान्या, विमला जायसवाल, अंकिता, सुशील, मनोज, ममता, ऊषा, कृष्णा, रवि गुप्त, राजकुमार नेता, महेश चंद्र केशरी, त्रियुगी, रूपेश, नीरज, बबलू ,गौरव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें