फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के परिवेश में अच्छा वक्ता होना है बेहद जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर क्लासिक के तत्वाधान में सोमवार को बोलने की कला ईपीएस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जेसीआई की जोन ट्रेनर जेसी रूपेश जयसवाल ने सदस्यों को स्टेज फीयर से कैसे बाहर आकर हम अपने आप को एक अच्छे वक्ता के रूप में स्थापित कर सकते हैं के बारे में जानकारी दी। वहीं क्लासिक के जेसी अमित पांडेय, नीरज अग्रहरी, जेसी विष्णु सहाय एवं जेसी रेट्स भाभियों ने अपने को स्टेज फीयर से बाहर निकालकर स्थापित करने के लिए कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी। इस दौरान जेसी रेट चेयर पर्सन शालिनी सेठ, प्रियंका गुप्ता, जेसी रेट रीना अग्रहरी ने बढ़ चढ़कर सहभाग किया।
विज्ञापन

अध्याय अध्यक्ष जेसी श्यामजी सेठ ने बताया कि आज के परिवेश में अच्छा वक्ता होना बेहद जरूरी है। अच्छा वक्ता बनकर ही हम अपने बच्चों व आसपास समाज में एक अच्छी जीवन शैली का निर्माण कर सकते है। जेसीआई क्लासिक के निवर्तमान अध्यक्ष जेसी मधुसूदन बैंकर ने कहा कि समाज में हर किसी को एक अच्छा वक्ता बनने का प्रयास जरूर करना चाहिए । कार्यक्रम के अंत में अध्याय सचिव शुभम गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी रवि शर्मा ने सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस ईपीएस कार्यक्रम में संस्था के जेसी राजेश किशोर, अजय गुप्ता, विनोद गुप्ता, सचिन सोनी, राजेंद्र स्वर्णकार, हसन अब्बास ,श्रवण कुमार, शिरीष गुप्ता, जेसी रेट ममता गुप्ता, रीता कश्यप, गुंजन गुप्ता, पूनम गुप्ता आदि ने सहभाग किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें