मछलीशहर। बेलवा मंडल के भाजपा बूथ अध्यक्षों को रेडियो वितरित किया गया। मंडल इंद्रेश तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के लिए रेडियो वितरित किया जा रहा है। इसके बाद भाजपा के आगामी कमल ज्योति कार्यक्रम और बाइक रैली तथा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया गया। हौसिला तिवारी ने भाजपा सरकार की नीतियों को जन-जन पहुचाने की अपील की। बूथ अध्यक्ष रामबहादुर चौहान, प्रदीप सिंह, अरविंद पाल, सतीश तिवारी, ओंकार गिरी, नन्हे दुबे, जेपी मिश्र, नितिन दुबे, हिंचनारायन तिवारी, पवन तिवारी, फौजदार चौहान, चंद्रभूषण तिवारी, अमन, समीर तिवारी मौजूद रहे।