जौनपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय चकप्यार अली रासमंडल परिसर में 25 फरवरी को प्रात: 10 बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियॉं मेक आग्रनिक इण्डिया, एमकेडी0बायो फर्टिलाइजर्स एण्ड कैमिकल, विथुना फर्टिलाइजर्स, शिवशक्ति बायो टेक्नोलॉजी, जासा टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, एक्योपेसर हेल्प केयर द्वारा कंप्यूटर आपरेटर, ब्लाक ऑफिसर , सेल्स ट्रेनिंग, काउंसलर, सेल्स मैनेजर आदि पदों पर भर्ती करने के लिए बेरोजगारों का चयन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया की जिनकी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट व स्नातक आदि है।जिसकी आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के मध्य हो। ऐस बेरोजगार युवक मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।