फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बची बंदे भारत-CHANDAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज (जौनपुर) । वाराणसी से नई दिल्ली जा रही वंदे भारत (22436 ) एक्सप्रेस की चपेट में बुधवार को बरियाराम स्टेशन के पास एक बाइक सवार आ गया। बाइक ट्रेन में फंसने की वजह से ट्रेन 13 मिनट तक घटनास्थल पर खड़ी रही। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची आरपीएफ जंघई की टीम ने बाइक को को कब्जे में लेकर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जंघई- इलाहाबाद रेलवे रूट पर बरियाराम स्टेशन के पश्चिम तरफ दो सौ मीटर दूरी पर शाम चार बजे एक व्यक्ति अपनी सुजुकी बाइक लेकर ट्रैक पार कर रहा था कि अचानक सामने से तेज रफ्तार से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन दिखी तो वह बाइक ट्रैक पर छोडकर भाग गया। इस घटना को ट्रेन का ड्राईवर देख रहा था, उसने गाडी रोकने का प्रयास किया पर फिर भी ट्रेन बाइक से टकरा गई। बाइक के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि ट्रेन चालक ने स्पीड कम कर ली थी। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रेन लगभग 13 मिनट तक मौके पर खड़ी होने के बाद चार बजकर 14 मिनट पर आगे के लिए रवाना हुई। स्टेशन मास्टर के मेमो पर आरपीएफ एएसआई जयराम मीना, कांस्टेबल नन्हकु यादव, कांस्टेबल प्रमोद सरोज मौके पर पहुंच कर छतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर उसके नंबर के आधार पर बाइक चालक का पता लगाने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें