फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए उपकेंद्र से शुरू हुई बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र के गोपालापुर गांव में 2 करोड़ 72 लाख के लागत से बने विद्युत केंद्र का उद्घाटन बुधवार को मछलीशहर सांसद रामचरित्र निषाद के प्रतिनिधि राजेश सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि विद्युत उपकेंद्र बनने से अगल बगल के 25 गांव को बिजली सप्लाई मिलेगी और लो वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। 2010-11 में गोपालपुर उपकेंद्र के लिए शासन ने 2 करोड़ 72 लाख का बजट पास किया गया था। जो अक्तूबर 2018 में बनकर तैयार हो गया था। तब से एक दर्जन गांव को टेस्टिंग के तौर पर बिजली सप्लाई की जा रही थी। 5 केवी क्षमता वाले उपकेंद्र से सरायवेैद, मनिकापुर, घाटमपुर, दाउदपुर, करियाव, मीरगंज, मीरपुर, उमरी गांव की सप्लाई शुरू कर दी गई है। 12 खंभों की नई लाइन जुड़ने के बाद पपरावन, परानी का तारा, रनापुर, मनापुर, सिरौली, जरौना, काटी गांव को बिजली सप्लाई शुरू की जाएगी। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता एके गुप्ता, अधिशासी अभियंता वितरण आर्यन मिश्रा, अधिशासी अभियंता बीबी राय, उपखंड अधिकारी मछलीशहर अमर सिंह पटेल, अवर अभियंता गोपालपुर राकेश कुमार दुबे, अवर अभियंता विनोद कुमार यादव, ग्राम प्रधान शशिकला पाठक, महेन्द्र सिंह, हनुमंत पांडेय, संजय सिंह, राकेश शुक्ला, प्रमोद सिंह, संजू सिंह, समीर श्रीवास्तव, भोला यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें