जौनपुर। जिले के कुल नौ विधानसभाओं में सात हजार 968 दिवयांग मतदाता है। जिसमें सबसे अधिक मडिय़ाहूं विधानसभा में दिव्यांग मतदाता है। मडिय़ाहूं विधानसभा में 1698 दिवयांग मतदाता हैं। शेष आठ विधान सभाओं इससे कम दिव्यांग मतदाताओं की संख्या है।
जिले में लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरु हो गई है। जिसके क्रम में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भी कर दिया गया है। इस दौरान जिले में कुल 32 लाख 17 हजार एक मतदाता हैं। जिसमें ़17 लाख सात हजार 523 पुरुष व 15 लाख नौ हजार 334 महिला मतदाता हैं। वहीं 144 मतदाता अदर हैं। इन मतदाताओं में से सात हजार 968 दिव्यांग मतदाता हैं। जिसमें पांच हजार 369 पुरुष और दो हजार 599 महिला मतदाता है। इस दौरान बदलापुर विधानसभा में 505, शाहगंज में 606, सदर में 379, मल्हनी में 807, मुगराबादशाहपुर में 828, मछलीशहर में 855, मडिय़ाहूं में 1698, जफराबाद में 918, केराकत में 1372 मतदाता है। इन मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जाएगा।
जिले में 7968 दिवयांग मतदाता हैं। जिसमें सबसे अधिक मड़ियाहूं विधानसभा में दिव्यांग मतदता है। जिनके द्वारा लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया जाएगा।
आरपी मिश्र
एडीएम वित्त व राजस्व