शाहगंज। मंगलवार को फरीदुहलहक मेमोरियल डिग्री कालेज तालीमाबाद सबरहद में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य डा. तबरेज आलम ने कहा आप सबने महाविद्यालय का नाम पूर्वांचल सहित पूरे देश में किया है। इसके लिए हम सब आप पर नाज करते हैं। खास तौर पर बीकाम तृतीय वर्ष के धीरज कुमार यादव को राजपथ प्रतिनिधि व मो. राजिक, बीएससी तृतीय वर्ष के मो. अलीम, द्वितीय वर्ष के उम्मे कुलसुम को जिलास्तरीय युवा संसद के अलावां सरिता भारतीय, रीना, अमरीन, परवीन को राष्ट्रीय सेवा योजन में विशेष योगदान दिया है। जिसके लिए महाविद्यालय परिवार को नाज है। प्राचार्य ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। इसके पूर्व छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उप निरीक्षक एसपी वर्मा रहे। इस अवसर पर उम्मे कुलसुम, नूर फात्मा, अरमस फिरदोष, मो. अलीम, मो. जीशान, मो. अदनान, धीरज कुमार यादव, आसिया सेहरान, नूर जीशान, प्रवक्ता डा. निजामुद्दीन, डा. राकेश सिंह, रियाज अहमद, डा. अनामिका मिश्रा, सूर्य प्रकाश यादव, डा. रामयश यादव, मित्रसेन यादव, अरुण यादव आदि मौजूद रहे।