फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड बैंक कर्मियों को मिलेगी पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय जौनपुर परिसर में सेवानिवृत्त कार्मिकों को पेंशन की शुरूआत के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसे संबोधित करते हुए बैंक अध्यक्ष पवन कुमार दास ने कहा कि ग्रामीण बैंक के कार्मिकों को पेंशन सुविधा का शुभारम्भ हो गया है। इसमें हमारा बैंक पेंशन वितरण के मामले में अग्रणी है।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रत धारी शुक्ल ने इसे ग्रामीण बैंक कर्मियों की बड़ी उपलब्धि बताई। और कहा कि पेंशन की औपचारिक शुरूआत दिसम्बर 2018 में सेवानिवृत्त कार्मिकों को पेंशन प्रदान कर की जा रही है। समारोह को मीनू बिदौलिया मुख्य प्रबन्धक पेंशन प्रकोष्ठ प्रधान कार्यालय, सुरेन्द्र त्रिपाठी पूर्व निदेशक गोमती ग्रामीण बैंक ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर गोमती ग्रामीण बैंक क्लब के अध्यक्ष पीके चौरसिया एवं डीके विश्वकर्मा आदि बैंक के सेवानिवृत्त कार्मिकों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें