जौनपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया वाहिनी) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शुभम सिंह प्रिंसू का जनपद आगमन पर कई स्थानों पर स्वागत किया गया। शेषपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रभानंद यादव के नेतृत्व में उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष प्रभानंद यादव ने कहा कि नौजवान ही देश की रीढ़ होते हैं। शुभम सिंह प्रिंसू सिंह ने सभी का आभार जताया। 6 फरवरी को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर हाफिज नेहाल अंसारी, ओम प्रकाश यादव, महताब सिद्दीकी, राजकुमार यादव, मनीष यादव, हैप्पी सिंह, बिलाल, कमलेश यादव, साहिल, सुशील, हर्ष ठाकुर, ऋषि सिंह, करन सिंह, दुर्गेश बिंद, सृजन श्रीवास्तव, अमित यादव आदि मौजूद रहे।