फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के तहत 5 16-24-34

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवार को पांच लाख रुपये सालाना इलाज की सुविधा दी गई है। इस योजना के तहत एक लाख 86 हजार लोगों का चयन हुआ है लेकिन गोल्डेन कार्ड केवल 7134 लोगों को ही मिला है। चार महीने पहले शुरू हुई इस योजना का लाभ महज 58 लोगों को ही मिल पाया है। इसमें से एक मरीज पर 27 हजार रुपये खर्च हुए हैं, अन्य में कम। 10 मरीजों ने जिला अस्पताल में इलाज कराया है।
आयुष्मान योजना के तहत 1.86 लोगों का चयन किया गया है। चयनित मरीजों के इलाज के लिए आठ अस्पतालों का चयन किया गया है। जिसमें जिला पुरुष चिकित्सालय, जिला महिला अस्पताल, सीएचसी केराकत, सीएचसी बदलापुर, ईशा अस्पताल, कुंवरदास सेवा आश्रम पंचहटिया, आशीर्वाद हास्पिटल पालिटेक्निक चौराहा और सिद्धार्थ हास्पिटल वाजिदपुर तिराहा का चयन किया गया है। एक अस्पताल का आवेदन अभी प्रक्रिया में है। आयुष्मान योजना के तहत 1.86 लाख लोगों का चयन भले ही कर दिया गया है। लेकिन चार माह का समय बीत जाने के बाद अभी तक केवल 58 लोगों को ही इलाज की सुविधा मिल पाई है।
विज्ञापन

सदर तहीसील के धन्नेपुर निवासी राजेंद्र (47) को हड़्ियों की समस्या थी। इनका इलाज पुरुष अस्पताल में कराया गया। इनके इलाज पर 27 हजार रुपये खर्च हुए। इसी प्रकार देवराज (60) निवासी सुबाषपुर का भी अस्थिरोग विभाग में 20 हजार रुपये खर्चकर इलाज कराया गया। अच्छेलाल गौतम (33) निवासी सरायविक्रम बरसठी के इलाज पर 25 हजार, और रामदवर (54) निवासी नंदपुर मछलीशहर के इलाज पर 25 हजार रूपये खर्च हुआ। इन दोनों ने ईशा अस्पताल में इलाज कराया। शेष मरीजों के इलाज पर इससे कम खर्च आया है।
विज्ञापन



आयुष्मान योजना के तहत चयनित 1.86 लाख मरीजों में से 58 म रीजों का इलाज कराया जा चुका है। चयनित मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। अ भी तक किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित कोई मरीज इलाज के लिए नहीं आया है।
डा. रामजी पांडेय, सीएमओ जौनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें