फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के सशक्तिकरण से समाज में जाएगा अच्छा संदेश

Thu, 10 Jan 2019 12:26 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद स्थित श्री केपी पांडेय इंटर कालेज में अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत 300 छात्राओं ने शपथ पत्र भरा और संगोष्ठी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए ज्योतिर्विद डा संदीप पांडेय ने कहा कि सुरक्षित समाज हर महिला का हक है। ऐसे समाज के निर्माण के लिए अमर उजाला ने जो पहल किया है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इससे समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण का एक अच्छा संदेश जा रहा है। नारी गरिमा को कायम रखने के लिए ऐसा प्रयास सार्थक सिद्ध होगा।
विज्ञापन


प्रबंधक संजीव कुमार पांडेय ने कहा कि बेटियां जब शिक्षित होंगी तो समाज में बदलाव आएगा और आने वाली पीढ़ी भी शिक्षित होगी। उन्होंने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं। अब उन्हें अपने करियर की चिंता है। इसी वजह से समाज में बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि जीवन में कभी हार नहीं मानने वाली महिलाएं और बेटियां ही असली अपराजिता हैं। हर बेटी में ऐसा भाव होना चाहिए कि उन्हें कोई डरा न सके।

निरूपमा मौर्या ने कहा कि बेटियों में जज्बा और आत्मविश्वास ऐसे आयोजनों से बढ़ता है। उन्हें झिझक छोड़कर अपराजिता बनना चाहिए। विजय रेखा मौर्या ने कहा कि समाज का नैतिक दायित्व है कि महिलाओं की इज्जत करें। महिलाओं को भी अपने अस्तित्व को पहचानना होगा। कहकश आब्दी व सुल्ताना ने कहा कि छात्राओं को शिक्षा के साथ साथ सकारात्मक जिम्मेदारी निभानी होगी। किसी भी समस्या को बताने में उन्हें संकोच नहीं करना चाहिए। अन्य वक्ताओं ने महिलाओं के हक के लिए बने कानून और शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। इस मौके पर भुवन तिवारी, जितेंद्र, शिवशंकर, ज्ञान कुंवर मिश्र, अरूण पांडेय, अरविंद पांडेय, गौरीशंकर यादव, यशवंत राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें