सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली विजन यात्रा
मड़ियाहूं। समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव की अध्यक्षता में समाजवादी विकास विजन यात्रा मंगलवार को निकाली गई। यह यात्रा किशनपुर शीतल गंज ,रामनगर टू, सिकंदरपुर, सिरौली, महमदपुर, गहनौना , घोरहां, ठाठर आदि गांवो में चौपाल लगाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार किया। इस अवसर पर अति पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारी मुन्ना सिंह चौहान, गौरीशंकर सोनकर, राना पुष्पेश यादव, सभाजीत विश्वकर्मा, लाल बहादुर चौहान, बाबा चौरसिया, प्रेम चंद्र पाल, कमला साहू, आनंद जयसवाल, मंजूर हसन आदि लोग रहे।