फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिकाएं कृषि क्षेत्र में छात्र - छात्राओं को. बना रही निपुण

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवकली की शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं को कृषि क्षेत्र में निपुण करने का वीणा उठाया है। उन्होंने यह वीणा एक वर्ष पूर्व उठाया था। जिसका प्रतिफल अब दिखाई देने लगा है। इस समय छात्र-छात्राएं विद्यालय परिसर में 18 किस्म की सब्जियां उगा रहे हैं।
विज्ञापन

विद्यालय की शिक्षिका कविता, सुमन भारती, छाया यादव व पूनम गौड़ ने बताया कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है। अच्छी कृषि के जरिए आर्थिक स्थिति सुदृढ़ की जा सकती है। इसी को ध्यान में रखकर अभी से छात्र व छात्राओं को कृषि क्षेत्र में निपुण करने का प्रयास किया जा रहा है। गत वर्ष छात्र व छात्राओं ने सरसों की अच्छी खेती की थी। इस वर्ष विद्यालय परिसर में बच्चे बैगन, सेम, फूल गोभी, पत्ता गोभी, गांठ गोभी, मेथी, सरसों, सोया, पालक, गाजर, मूली आदि सब्जियों को उगाए हैं। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी लेकर छात्र-छात्राएं कृषि के क्षेत्र में भी अपना जलवा विखेर सकते हैं। साथ ही अपनी आर्थिक उन्नति भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें