फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: तीन दिन में दर्ज हुए 81 मामले, 23 महिलाएं भी प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंचीं थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नए साल के पहले तीन दिनों में जिले में अलग-अलग थानों में 81 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गईं हैं। इनमें 23 मामलों में खुद महिलाओं ने थानों में पहुंचकर दर्ज प्राथमिकी दर्ज कराई्र। ये मारपीट, छेड़खानी और दहेज उत्पीड़न से जुड़े हैं। जिले में एक जनवरी को अधिसंख्य थानों में 95 फीसदी से ज्यादा मामले पुलिस की उपलब्धियों वाले थे। इनमें भी अधिकतर अवैध शराब के साथ आरोपियों के पकड़े जाने वाले हैं। दर्ज कराई जाने वाली प्राथमिकी के आंकड़ों पर नजर डालें तो शहर कोतवाली, बदलापुर, गौराबादशाहपुर, खेतासराय, लाइन बाजार, जफराबाद और रामपुर थानों में 4-4 प्राथमिकी दर्ज हुईं। बक्शा, चंदवक, मीरगंज, सरायख्वाजा, सरपतहां और सुरेरी थानों में दो-दो केस दर्ज किए गए। बरसठी, केराकत, नेवढ़िया, पंवारा और सिंगरामऊ थानों में एक-एक तो खुटहन, मड़ियाहूं और मुंगराबादशाहपुर थानों में पांच-पांच केस दर्ज हुए हैं। जबकि सुजानगंज और तेजीबाजार में तीन-तीन, जलालपुर थाने में सात और में शाहगंज थाने में छह केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, बदलापुर, चंदवक, गौराबादशाहपुर, खेतासराय, शहर कोतवाली, रामपुर, तेजीबाजार थानों में एक-एक महिला, जलालपुर, मछलीशहर, जफराबाद थानों में दो-दो, मुंगराबादशाहपुर, सिकरारा और सुजानगंज थानों में तीन-तीन महिलाएं प्राथमिकी दर्ज कराने गईं, जिनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। बैंक महाप्रबंधक ने दर्ज कराया केस : शहर कोतवाली में गोमती नगरीय सहकारी बैंक लिमिटेड रुहट्टा के महाप्रबंधक विजेंद्र सिंह ने पति-पत्नी के खिलाफ शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप है तारापुर कॉलोनी निवासी प्रधानाध्यापक अरुण सिंह और उनकी पत्नी रुबी सिंह ने लोन रिकवरी करने गई टीम को गालियां देते हुए दौड़ा लिया। अरुण सिंह ने रिवाल्वर निकालकर गोली मारने की धमकी दी। रिकवरी टीम रिवाल्वर दिखाने व जान से मारने की धमकी के बाद से वहां से चली गई। बरसठी थाने के उप निरीक्षक पारसनाथ यादव ने मछलीशहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके मुताबिक वह दो जनवरी को मुंगराबादशाहपुर में ड्यूटी करने रात साढ़े नौ बजे बाइक से जा रहे थे। रास्ते में मछलीशहर थानाक्षेत्र के पंवारा कुंवरपुर रोड पर रामपुर कला (भात का पूरा) गांव के पास उनके मोबाइल पर फोन आ गया। वह रुककर बात करने लगे। उसी दौरान उनके पास एक पिकअप आकर रुकी, जिसमें बैठे लोग बोले कि तुम हमारी रेकी कर रहे हो। उन्होंने मना किया तो उन लोगों ने पिटाई कर दी और अधमरा कर चले गए। मुंगराबादशाहपुर थाने के कोदहीं निवासी सीता देवी ने अपनी बेटी के बेटे (नाती) कार्तिकेय और उसके साथी कमल यादव पर प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप है कि एनएचएआई से 35 लाख 10 हजार 965 रुपये तीन अक्तूबर 2025 को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा मुंगराबादशाहपुर में खाते में आया। नया पासबुक निकलवाने के लिए एक फाॅर्म पर अंगूठा लगवाकर अपना मोबाइल नंबर जोड़वा दिया। आरोप है कि पीड़िता की बिना अनुमति के रकम निकाल ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें